logo

लोकसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं ....

फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह पटेल पचास करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
बुधवार को फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए शपथपत्र में उन्होंने 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। प्रवीण सिंह पटेल पर वर्तमान में 74 लाख से अधिक का कर्ज भी है जो सात साल पहले दो लाख से भी कम था। उनकी आय का प्रमुख स्रोत कृषि, किरायेदारी और विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन है।
फूलपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक बने प्रवीण पटेल के हलफनामे के अनुसार उनके पास 1,03,17,634 रुपये की चल और 49 करोड़ 85 लाख कीमत की अचल मिलाकर कुल 50,88,17,634 संपत्ति है। साथ ही 74,19,307 रुपये की देनदारियां भी है। वहीं इनकी पत्नी गोल्डी सिंह के पास 13,73,78,481 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। गोल्डी सिंह की 3,04,08,151 रुपये की देनदारियां कुल संपत्ति में से घटा दी जाए तो वह वर्तमान में 10.69 करोड़ की मालकिन हैं। इनकी आय का स्रोत कृषि और व्यापार है। चल संपत्ति की बात करें तो प्रवीण पटेल के पास 7.20 लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये कीमत की एक रिवॉल्वर है। 16 लाख रुपये की ज्वेलरी के अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर, स्कार्पियो और इनोवा गाड़ियां हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण के पास 79,02,924 रुपये की चल, 5,56,49,000 कीमत की अचल मिलाकर कुल 6,35,51,924 की संपत्ति थी और 1,84,299 रुपये की देनदारियां थीं। 2017 से तुलना करें तो गोल्डी सिंह की संपत्ति में भी पांच गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। 2017 में उनके पास 1,91,37,232 कीमत की चल-अचल संपत्ति थी। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक प्रवीण ने कानपुर विवि से एमए किया है।
भाजपा के फूलपुर सीट से प्रत्याशी प्रवीण पटेल की पत्नी बिजनेसवुमेन हैं। इनका करोड़ों का कारोबार है। प्रवीण पटेल की पत्नी गोल्डी सिंह का कृषि और पेट्रोल पंप का व्यवसाय है। उनके नाम से महेन्द्र प्रताप सिंह एंड संस पेट्रोल पंप, श्रीराम ब्रिक फील्ड जोधे पुरवा कानपुर, जया ब्रिक फील्ड जरकलां कानपुर और डायमंड ब्रिक फील्ड शिवपुरी सरसौल फतेहपुर के नाम से ईंट भट्ठा है।

36
725 views